फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमंः कमरे में मृत मिले मेडिकल कालेज के डीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र मेडिकल कालेज के डीन डा. अरुण शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में दिल्ली के एक होटल में मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत पाए गए। बताया जाता है कि वह एमसीआई के किसी काम से दिल्ली आए हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीन डा. अरुण शर्मा कल शाम ही दिल्ली के द्वारका के एक होटल में रुके थे। आज सुबह होटल का स्टाफ उन्हें जगाने पहुंचा तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ के काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो स्टाफ ने प्रबंधन को इसकी सूचना दी।


जिसके बाद दूसरी चाबी लाकर कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। डीन डा. अरुण शर्मा अपने बिस्तर पर मृत मिले थे। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि डा. अरुण शर्मा को एमसीआई की ओर से निरीक्षण के लिए अगरतला के एक मेडिकल कालेज में जाना था। जिसके लिए उन्हें आज सुबह दिल्ली से अगरतला के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हैरत की बात ये है कि इससे पूर्व भी जबलपुर मेडिकल कालेज के एक और डीन ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी थी। आश्चर्यजक रूप से उनकी मौत भी ठीक एक साल पहले 4 जुलाई 2014 को हुई थी।

एक साल पहले पूर्व डीन ने कर ली थी खुदकुशी

इससे पूर्व जबलपुर मेडिकल कालेज के डीन डी.के. साकल्ले ने ठीक एक साल पहले 4 जुलाई 2014 को अपने घर में खुद को आग लगा ली थी। करीब 90 प्रतिशत जली हुई हालत में उन्हें मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के वक्त डीन की पत्नी और बेटा घर पर ही मौजूद थे। डी.के. साकल्ले ने अपने घर के पिछले हिस्से में बने बरामदे में सुबह करीब पौने आठ बजे खुद को आग लगा ली। डीन साकल्ले ने किन कारणों से इतना बड़ा कदम उठाया, आज तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है।

आधिकारिक तौर ये बात सामने नहीं आ पाई की आखिर क्यों डीन ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया। ये बात जरूर सामने आई की डीन डी.के. साकल्ले काफी समय से परेशान चल रहे थे। किन्ही कारणों से उन पर दबाब बनाये जाने की बात भी उन्होंने अपने जानने वालों से कही थी।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यापमं घोटाले से इस घटना का कोई संबंध था या नहीं। यह कहा जा रहा है कि व्यापम मामले में निकाले गए डाक्टरों के द्वारा उन पर दबाब बनाया जा रहा था, जिसके कारण वो काफी दिनों से तनाव में थे। हालांकि आज तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कांग्रेस से जुड़ा था डीन का परिवार

वहीं उनकी मौत के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बयान देते हुए इसके तार व्यापमं से जुड़े होने की आशंका जताई। दिग्विजय ने डा. अरुण शर्मा के बारे में भी अपने ट्विटर अकांउट पर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जबलपुर के मेडिकल कालेज के डीन डा. अरुण शर्मा का परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनके पिता मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साध दिया है।

Incidentally Dr Sakalle earlier Dean of Medical College Jabalpur was found dead burnt in his residence lawns at 730 am 2 yrs back.— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 5, 2015

Dr Arun Sharma Dean of Jabalpur Medical College found dead in a Delhi Hotel. His father NK Sharma was a Minister, MP and MPCC President.— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 5, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें