फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग, महिला घायल

Wed, 01 Dec 2021 07:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इससे एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विजय नगर थाना प्रभारी सोमा मलिक ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई चौक स्थित शाही पैलेस में श्रीवास्तव परिवार का वैवाहिक समारोह था। जयमाला के दौरान श्रीवास्तव परिवार के परिचित अजय सिंह बघेल निवासी बिलहेरी ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। दो फायर करने के बाद वह बंदूक को फिर से लोड कर रहे थे। इसी दौरान फायर होने से बंदूक से निकली गोली जमीन में लगी और उसके छर्रे लगने से पास में खडी एक महिला घायल हो गई। इस घटना से विवाह समारोह में अफरा-तफरी को माहौल हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 308 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें