फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: डीजल टैंकर से बाइक की टक्कर, फिर लगी आग, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Fri, 17 Dec 2021 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मैहर- उचहेरा मार्ग में डीजल टैंकर की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। डीजल टैंकर में भी आग लग गई थी, जिस पर सड़क को दोनों तरफ से बंद कर दमकलकर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मैहर-उचहेरा मार्ग पर डीजल से भरे टक्कर से बाइक टकरा गई। इसके बाद वह टैंकर के साथ घसीटते हुए दूर तक चली गई। बाइक के पेट्रोल टैंक में लगी आग से डीजल टैंकर ने भी आग पकड़ ली। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई है।  
विज्ञापन


मैहर की एसडीओपी हिमाली सोनी ने बताया कि मैहर-उचहेरा मार्ग स्थित कोरवारा मोड पर दोपहर लगभग एक बजे हादसा हुआ। टैंकर और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इसके बाद बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लग गई थी। इससे डीजल टैंकर ने भी आग पकड़ ली थी। सड़क को दोनों तरफ से बंद कराया गया। इससे जाम की स्थिति बन गई थी। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लग गया। घटना में मृतकों की पहचान पथरहटा निवासी गणेश कोल, सुनील रावत तथा ध्रुव चौबे के तौर पर हुई है। तीनों दोस्त मोटर साइकिल पर सवार होकर मैहर जा रहे थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें