मध्यप्रदेश में जबलपुर में शनिवार रात कुछ वकीलों और एक टोल प्लाजा के कर्मचारियों की टोल शुल्क चुकाने को लेकर भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान हुई हाथापाई में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय एसएचओ सुशील चौहान ने बताया कि रात में टोल टिकट जारी करने को लेकर कुछ वकीलों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।