मध्य प्रदेश सरकार ने 24 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। राकेश गुप्ता को इंदौर देहात रेंज का आईजी बनाया गया है, वहीं भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इरशाद वली को भोपाल देहात का आईजी बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 24 IPS अफसरों का तबादला किया है। राकेश गुप्ता को इंदौर देहात और इरशाद वली को भोपाल देहात का आईजी बनाया गया है। इसके अलावा आरके हिंगणकर को इंदौर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन
अधिकृत जानकारी के अनुसार 1999 बैच के IPS अफसर राकेश गुप्ता को आईजी इंटेलिजेंस से इंदौर देहात रेंज का आईजी बनाया गया है। इसी तरह 2004 बैच के भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली को भोपाल देहात में प्रभारी आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। 2004 बैच के ही संजय तिवारी को डीआईजी भोपाल देहात से पीएचक्यू में आईजी इंटेलिजेंस का प्रभार सौंपा गया है। आरके हिंगणकर को पीएचक्यू से इंदौर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध व मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है।