फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आईपीएल सट्टा गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
Trainee Trainee भाषा, इंदौर
विज्ञापन
आईपीएल
विज्ञापन

पुलिस की अपराध शाखा ने आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यहां पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अवधेश कुमार गोस्वामी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सक नगर मेन रोड पर खड़ी कार की बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर तलाशी ली गयी, तो उसमें पांच लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए मिले। इनमें से दो आरोपी रतलाम के मूल निवासी हैं, जबकि तीन अन्य इंदौर के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और कैलकुलेटर के साथ दो रजिस्टर और सात कॉपियां भी मिलीं। इनमें सट्टे की बुकिंग से जुड़े करीब 100 लोगों के नाम और लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब कोड वर्ड में दर्ज है। 

गोस्वामी ने बताया कि आरोपी शहर में किराये के एक मकान में आईपीएल मैचों के सट्टे का गिरोह चला रहे थे। इस गिरोह के तार मुंबई और मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले समेत कई स्थानों से जुड़े हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें