फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हरदा में विस्फोट के बाद एक्शन में दमोह जिला प्रशासन, पटाखा गोदामों की जांच शुरू

Wed, 07 Feb 2024 05:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर जिले भर की पटाखा गोदाम का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।  जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सिंगपुर गांव में अधिकृत की गईं पटाखा गोदामों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और स्टाक की जानकारी ली।
विज्ञापन
पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदा में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद सरकार और जिला प्रशासन सतर्क है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जिलों में पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच करने के निर्देश दिए है। इसका असर दमोह जिले में भी दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन


दमोह कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर जिले भर की पटाखा गोदाम का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।  जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सिंगपुर गांव में अधिकृत की गईं पटाखा गोदामों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और स्टाक की जानकारी ली।

बता दें कि हरदा की तरह 31 अक्टूबर को दमोह शहर के बीचों-बीच बड़े पुल पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में भी ब्लास्ट हुआ था। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत सात महिलाओं की मौत हो गई थी।  हाल ही में इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें किसी को दोषी नहीं माना गया है। ब्लास्ट के कारण मौत होने से मृतकों को मुआवजा राशि भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


निरीक्षण में ये रहे शामिल
सिंगपुर में निरीक्षण करने के लिए एसडीएम दमोह आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार मोहित जैन, तहसीलदार रघुनंदन प्रसाद चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक धनीराम, पटवारी तखत सिंह, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, एएसआई विजय चौबे के अलावा कई कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के पथरिया, गेसबाद समेत अन्य इलाकों में निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें