त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद देशभर में महापुरुषों की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश भी इसकी चपेट में आ गया और कथित शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर लाल रंग डाल दिया।
जानकारी के अनुसार जबलपुर शहर के लार्डगंज पुलिस थाना क्षेत्र में चौराहे पर स्थापित सुभाष बाबू की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाल रंग डाल दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और मूर्ति की धुलाई के लिए धरना दिया। बाद में नगर निगम ने मूर्ति को साफ करवाया। प्रशासन ने जांच की बात कही है।