फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: बाणसागर माइक्रो सिंचाई परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, सांसद ने नवंबर 2023 तक पूरा करने को कहा

Fri, 04 Nov 2022 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सांसद गणेश सिंह और अध्यक्ष जिला पंचायत रामखेलावन कोल के साथ रामनगर विकासखंड के मार्कंडेय क्षेत्र का भ्रमण किया। रामनगर विकासखंड के ग्राम के किसानों के लिए क्रियान्वित की जा रही माइक्रो सिंचाई परियोजना के कार्य का निरीक्षण किया और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्य का निरीक्षण करते मंत्री और सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल और सांसद गणेश सिंह ने बाणसागर में तैयार हो रही हर घर नल से जल तथा 20 हजार हेक्टेयर में माइक्रो सिंचाई योजना की प्रगति का मौका मुआयना किया। मार्कंडेय घाट पर बन रहे सतना-बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना के इनटेक बेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान सांसद ने कहा, यह योजनाएं हर हाल में नवंबर 2023 के तय टारगेट पर पूरी हो जानी चाहिए। इस दौरान मंत्री ने परियोजना के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल भी मौजूद रहे। बाणसागर मल्टी विलेज रूरल वाटर सप्लाई स्कीम से सतना जिले के पांच विकास खंडों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने 1 हजार 135 करोड़ रुपये लागत की योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रथम चरण में स्वीकृत इस परियोजना में 1 हजार 019 गांवों के घरों में नल जल पहुंचेगा। द्वितीय चरण में जिले के शेष तीन विकास खंडों के लिए नल जल योजना स्वीकृत की गई है।

इसी तरह से रामनगर माइक्रो सिंचाई योजना के जरिए 20 हजार हेक्टेयर में सिंचाई का पानी 306 करोड़ की लागत से दिया जाना है। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों प्रोजेक्ट निर्धारित समय से काफी पीछे चल रहे हैं। इस पर तत्काल उनकी गति बढ़ाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रो सिंचाई योजना - फोटो : अमर उजाला
यह मिली लेटलतीफी...
जलजीवन मिशन के जरिए पांच ब्लॉक में पेयजल पहुंचाने की योजना 5 मार्च 2019 को स्वीकृत हुई थी। इसे जनवरी 2021 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक यह अधूरी है। अधिकारियों ने बताया कि ये काम नवंबर 2023 तक पूरा होगा। अभी तक इंटेक बेल का कार्य 80 फीसदी हुआ है, जिसे मार्च 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दिसंबर में पूरा हो जाएगा। टनल की खुदाई जून 2023 तक पूरी हो जाएगी। डीआई पाइप डालने का काम 396 किलोमीटर शेष है, तो एचडीपी पाइप का 1117 किमी का काम लंबित है।

यह दी जानकारी...
  • मैहर के बदेरा और रामनगर में 25 मार्च तक हर घर में नल से जल चालू हो जाएगा।
  • अमरपाटन में 49 हजार घरों में से 8 हजार में कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है।
  • रामपुर में 74 हजार घरों में से 10 हजार कनेक्शन पूर्ण हो चुके हैं।
  • मैहर में 52 हजार घरों में से 12 हजार कनेक्शन हो चुके हैं।
  • उचेहरा में 44 हजार के विरुद्ध 95 सौ कनेक्शन हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें