फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योगगुरु कृष्णा मिश्रा ने दिया संदेश- एक पेड़ मां के नाम लगाएं, कई देशों से लोग जुड़े

Sat, 22 Jun 2024 01:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

कृष्ण गुरुजी ने बताया अभी तक योग की गहराई तक कोई नहीं पहुंच पाया। लोगों ने योग को दुबले होने, बीमारी दूर करने का माध्यम बना रखा है। जबकि योग एक विज्ञान है, जिसमें आप अपनी श्वास से श्वास के चलाने वाले तक पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन
कृष्णागुरुजी ने कई देशों के योगसाधकों को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने योग दिवस पर ऑनलाइन कई देश के लोगों को योगा कराया और संदेश दिया। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला, साथ ही सभी से एक पेड़ मां के नाम से लगाने को भी कहा। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के एनजीओ आवेकनिंग ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने योग गुरु कृष्णा मिश्रा को 21 जून को रात साढ़े आठ बजे ऑनलाइन आमंत्रित किया था। इसमें अमेरिका के भारतीय प्रवासी एवं समाज के अलग-अलग वर्ग के प्रमुख लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि कृष्णागुरुजी 2015 प्रथम योग दिवस से हर योग दिवस को अनूठे अंदाज से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने योग का संदेश देश-विदेश में फैलाया है। समाज के वर्ग के साथ कुली, भिक्षुक, किन्नर, दिव्यांगों एवं रेल में, कैलाश मानसरोवर, अमेरिका के क्रूज में भी योग का आयोजन किया है।  

 
विज्ञापन

अमेरिका से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में कृष्णागुरुजी ने योग की महत्ता बताई - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण गुरुजी ने बताया अभी तक योग की गहराई तक कोई नहीं पहुंच पाया। लोगों ने योग को दुबले होने, बीमारी दूर करने का माध्यम बना रखा है। जबकि योग एक विज्ञान है, जिसमें आप अपनी श्वास से श्वास के चलाने वाले तक पहुंच सकते हैं। आप अगर योग का आसन करते हैं तो जीवन आसान करने की भी पात्रता होती है। इस आयोजन में आयुष विभाग के सभी योगा प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया। ऑनलाइन योगा सेशन सभी के लिए खुला था। संचालन सिएटल से जयलक्ष्मी ने किया। इसमें आवेकनिंग ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के कृष्णन जी सिएटल से प्रतिभा जी न्यूयॉर्क से जुड़ीं। कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी की भारती एवं संजीव शामिल हुए। अंत में गुरुजी ने एक पेड़ मां का नाम मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को एक पौधा मां के नाम से लगाने का संदेश दिया। आयोजन में दुबई, अमेरिका, कनाडा, स्वीडन, मलेशिया  भारत के विभिन्न शहरों से लोग जुड़े। प्रतिभा गुप्ता ने आभार माना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें