फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मप्र के कई जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, शीत लहर से बचने की सलाह

Fri, 09 Feb 2024 11:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कई जिलों में कोहरा बना हुआ है और शीत लहर की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। अधिकांश जिलों में धूप निकलने से राहत है। 
 
विज्ञापन
कई जिलों में बादल छाए रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। राजगढ़, रीवा, सतना, जबलपुर, मालाजखंड (बालाघाट), सिवनी, सागर एवं दतिया में शीत लहर का प्रभाव रहा। धार, सीधी, उमरिया, खजुराहो (छतरपुर) एवं बैतूल में शीतल दिन रहा। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागो के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल ओर सागर संभागों के जिलों में काफी कम रहे। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2°C खरगौन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0°C पिपरसमा KVK (शिवपुरी) में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जारी की यहां पर चेतावनी
रीवा संभागों के जिलों में, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर ओर दतिया जिलों में शीतल दिन की चेतावनी जारी की गई है। वहीं सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर और बैतूल जिलों में शीत लहर की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें