फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इंदौर में बादलों ने गिराया पारा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Fri, 12 Apr 2024 08:23 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश में नए सिस्टम के एक्टिव होने के बाद इंदौर में भी तापमान कम हुआ। तीन दिन लगातार बादल आते जाते रहे। 
 
विज्ञापन
इंदौर में बादल। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भी बादलों की वजह से गर्मी में राहत मिली है। प्रदेश में चले बारिश के दौर ने इंदौर को भी तीन दिन राहत दी। बादलों की वजह से गर्मी के दिनों में मानसून जैसा नजारा दिख रहा है। बुधवार से बादल आना शुरू हुए और शुक्रवार सुबह तक आते रहे। आसपास के जिलों में बारिश भी हुई। इस वजह से तापमान कम हुआ और मौसम में ठंडक घुली। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इंदौर समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने वाला है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में बारिश
दशक में पहली बार अप्रैल के महीने में इस तरह बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिन से आंधी, बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। कई जिलों में अप्रैल में ही ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे प्रदेश में दो दिन बादल और हल्की बारिश का दौर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें