मध्यप्रदेश में बुधवार को भी गर्मी, बारिश और आंधी का दौर चलता रहा। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं पर बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी कम हुए एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में काफी कम हुए एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक प्रदेश में इसी तरह के बदलाव होते रहेंगे। इसके बाद मौसम में कुछ स्थिरता आएगी।
मंगलवार से बुधवार तक खंडवा, रायसेन, बैतूल, दमोह, शिवपुरी, सागर, राजगढ़, शिवपुर, कला, शाहजहांपुर, अलीराजपुर, कटनी, भिंड, दतिया, अशोकनगर में धूल भरी आंधी चली। रायसेन, देवास, राजगढ़, सिहोर, झाबुआ. गुना, छतरपुर, अशोकनगर, सीहोर, शिवपुरी, भोपाल, इंदौर, खंडवा, शाजापुर/गुना, राजगढ़/बड़वानी, मंडला, सागर, जबलपुर, सिवनी, दमोह, कटनी, बालाघाट, सिंगरौली, शहडोल, सतना में गरज चमक/तेज हवाएं चलीं। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 °C ग्वालियर में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1°C सागर में दर्ज किया गया।
गुरुवार को यहां बारिश की चेतावनी
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल बुरहानपुर, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम् उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, शहडोल, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, मैहर, पांढुर्णा, जिलों में। सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, शहडोल, कटनी, दमोह, मैहर जिलों में।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)
सिलवानी 36.0, विजयराघवगढ़ 30.0, कोलारस 26.4, अमानगंज 24.2, परासिया 22.2, उमरेठ 20.4, नारायणगंज 19.3, बरघाट 19.3, परसवाड़ा 18.2, गुन्नौर 17.0, बांदा 170, शाहगढ़ 16.4, सोहागपुर-शहडोल 16.0, मालथौन 15.0, तेंदूखेड़ा- दमोह 14.4, अमरपुर 13.2, बड़वारा 13.0, नर्मदापुरम 12.8, श्यामपुर 11.5 खरगापुर 11.0, गढ़ाकोटा 10.8, मुलताई 100, पथारिया 10.0, रहटगढ़ 10.0, सिंगौड़ी 1000, बदरवास 9.7, जैतहरी 9.2, छिंदवाड़ा 9.0, बड़ागांव धसान 8.0, मटियारी 7.0, महू 7.0, लटेरी 7.0, बिछुआ 6.4, उदयपुरा 6.0, दमोह 6.0, निवास 5.4, सौसर 5.4, केसली 5.0, बाड़ी 5.0, चंदेरी 5.0, कुंभराज 5.0, सिवनी 4.8, हट्टा 4.6, बिछिया 4.5. मोहखेड़ 4.4, सागर 4.2, रीठी 4.0, चन्नोड़ी 4.0, बरेली 4.0, सैलाना 4.0, आष्टा 4.0, शिवपुरी 4.0, लखनादौन 4.0, टीकमगढ़ 4.0, लिधौरा 4.0, गंधवानी 3.7. सारंगपुर 3.6, पांढुर्णा 3.4, करेरा 3.2 वेंकटनगर 3.0, बड़नगर 3.0, बुधनी 3.0, श्योपुर 3.0, पवई 3.0, बमोरी 3.0, अनूपपुर 2.4, मोहगांव 2.4, गुना 2.2, जावरा 2.0, कटनी 20 बुढ़ार 2:0, जबेरा 2.0, अशोकनगर 2.0, कराहल 2.0, घुघरी 2.0, भोपाल 1.6, बेनीबारी 1.2, जैसी 1.2. बेगमगंज 1.1, उमरियापान 1.0, बबई/ माखनपुर 1.0, देवास 1.0, खिरकिया 1.0, शुजालपुर 1.0, विदिशा 1.0, आरोन 1.0, पोहरी 1.0, नरवर 1.0, तमिया 1.0, बलदेवगढ़ 1.0, नबीबाग 1.0, ढीमरखेड़ा 1.0, बरेला 1.0, बैराड़ 1.0, सुल्तानपुर 1.0, धार 0.7, कन्नौद 0.5, अंजड़ 05, मंडला 0.4, बैरसिया 0.2 इंदौर 0.1. देवरी-सागर 0.1
ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
अशोकनगर (पिपरई, अशोकनगर, रतवास), शिवपुरी (कोलारस, बदरवास), दमोह (दमोह, तेंदूखेड़ा), रायसेन (सिलवानी)