फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रेलवे ने लिए राऊ-महू लाइन के दोहरीकरण के लिए मेगा ब्लाॅक, 31 मई तक बंद होगी लाइन

Wed, 15 May 2024 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से महू के बीच चलने वाली छह डेमू ट्रेन मेगा ब्लाॅक के कारण बंद रहेगी। 31 मई तक मालवा एक्सप्रेस, भोपाल इंटरसिटी,कामाख्या एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, नागपुर एक्सप्रेस और रतलाम डेमू ट्रेन इंदौर से चलेगी।
विज्ञापन
महू से राऊ के बीच रेल दोहरीकरण का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल विभाग महू और राऊ के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का काम शुरू कर रहा है। बुधवार रात से मेगा ब्लाॅक लेकर महू और राऊ के बीच काम शुरू किया जाएगा, जो 31 मई तक चलेगा। इस दौरान महू स्टेशन बंद रहेगा। इंदौर से महू ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को लोक परिवहनों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। जो ट्रेने महू स्टेशन से संचालित होती है। वह इंदौर स्टेशन से संचालित होगी।

इंदौर से महू के बीच चलने वाली छह डेमू ट्रेन मेगा ब्लाॅक के कारण बंद रहेगी। 31 मई तक मालवा एक्सप्रेस, भोपाल इंटरसिटी,कामाख्या एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस, नागपुर एक्सप्रेस और रतलाम डेमू ट्रेन इंदौर से चलेगी,जबकि प्रयागराज एक्सप्रेस, पटना एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर से संचालित होगी।

विज्ञापन


नर्मदा एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन से चलाई जाएगी। राऊ और महू के बीच दोहरीकरण को 31 मई से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यदि उसमें समय लगता है तो फिर मेगा ब्लाॅक की अवधि और बढ़ाई जा सकती है। इस लाइन का निरीक्षण करने रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर भी इस माह आएंगे। उन्होंने 1 जून से महू से रेलवे ट्रैफिक शुरू करने का लक्ष्य अफसरों को दिया हैै।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें