फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर का वीडियो वायरल : तीन पिल्लों को बोरे में डालकर सड़क पर घसीटा, एक की मौत, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 02:44 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, इंदौर।

सार

पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता प्रियांशु जैन ने लसुदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सुयश ठाकुर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर कुत्ते के तीन पिल्लों को बोरे में भरकर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। इनमें से एक पिल्ले की मौत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इंदौर में अपने आवास के पास घूम रहे तीन आवारा पिल्लों को बोरे में डालने और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी शख्स की इस क्रूरतापूर्ण हरकत से एक पिल्ले की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता प्रियांशु जैन ने लसुदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सुयश ठाकुर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि ठाकुर ने कथित तौर पर तीन पिल्लों को एक बोरी में डाल दिया, उन्हें दूर तक घसीटा और ज्ञानशिला चौक पर फेंक दिया, जहां उनमें से एक मृत पाया गया, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीसरा लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें