फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चमत्कार आज भी होते हैं विश्वास होना चाहिए: विजयवर्गीय

Sun, 15 Jan 2023 04:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर

सार

शनि धाम पर मराठी भाषा में लिखित "शनि राया सर्व करू शकतात्" पुस्तक के विमोचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पुस्तक विमोचन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय थे 
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमत्कार आज भी होते हैं बस विश्वास होना चाहिए। कंप्यूटर और मोबाइल की दुनिया में आज भी लोग किताबें पढ़ रहे हैं। यह प्रभु कृपा से ही संभव होता है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उषा नगर एक्स्टेंशन स्थित गजासीन शनि धाम पर महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में मराठी भाषा में लिखित "शनि राया सर्व करू शकतात्" पुस्तक के विमोचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
पुस्तक विमोचन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुंबई से फिल्म समीक्षक पत्रकार पराग छापेकर, फिल्म अभिनेत्री कीर्ति अड़ारकर, प्रमुख अतिथि विनर्स इंस्टीट्यूट के सी.इ.ओ आदित्य पटेल, विशेष अतिथि सैनी समाज महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी, पूर्व पार्षद भरत पारख, पार्षद हरप्रीत कौर लूथरा, लेखिका कु. अलका घुगरे, प्रकाशक गिरीश चव्हाण उपस्थित थे। आए हुए सभी अथितियों का स्वागत श्रीफल, शाला, माला, मोमेंटो के साथ किया गया।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शनि देव ही सब करते हैं, मोबाइल के जमाने में पुस्तक खरीद कर पढ़ना प्रभु आशीर्वाद ही है। चमत्कार आज भी होते हैं विश्वास होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौरसिया ने किया। इस अवसर पर दीपक बाबा, प्रताप तोलानी, उमेश सोनी, पंडित मीत कश्यप, विजय अंबेकर, संजय अग्रवाल, राहुल बुंदेला व कई श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुरभि भगिनी मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति से हुई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों के परिचय संचालक द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुस्तक विमोचन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया वहीं आभार संचालक द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें