फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जेल से व्यापारियों को धमकाने का वीडियो बनाने वाला पकड़ाया, बोला- पुलिस हमारी बाप

Thu, 10 Aug 2023 08:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिला जेल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था, इसमें एक गुंडा जेल से व्यापारियों को धमका रहा था। अब वीडियो बनाने वाले को पकड़ लिया गया है। 
 
विज्ञापन
जेल में बंद इम्मू के वीडियो में धमकाते हुए और शाहरुख. - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जिला जेल से व्यापारियों को धमकाने का वीडियो बनाने वाला पकड़ा गया है। सोशल मीडिया पर उसका एक और वीडियो आया है जिसमें वह हाथ जोड़कर, कान पकड़कर कह रहा है कि मुझे माफ कर दीजिए। 
विज्ञापन


सोमवार को जिला जेल में बंद गुंडे इम्मू से मिलने आजाद नगर का गुंडा शाहरुख पहुंचा था। शाहरुख ने एक वीडियो बनाया था जिसमें इम्मू जेल से एक व्यापारी को धमका रहा था। वह दवा व्यापारी को अल्प्राजोलम टैबलेट कम रुपए में देने के लिए धमका रहा था। इस वीडियो को शाहरुख ने मंगलवार को फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। उसने जेल के बाहर भी एक वीडियो बनाया था जिसमें वह जेल में बंद अपराधियों को छोड़ने के लिए दुआ कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसका एक वीडियो जारी करवाया। इस वीडियो में वह कह रहा है कि मुझसे गलती हो गई। कोई भी ऐसा काम नहीं करें। गुंडागर्दी में कुछ नहीं रखा। सभी अपने घर-परिवार पर ध्यान दें। शाहरुख ने कान पकड़कर तीन बार कहा पुलिस हमारी बाप है, गुंडागर्दी पाप है। अब पुलिस शाहरुख के खिलाफ अब चंदन नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस वीडियो कांड के बाद कैदी इम्मू की मुलाकात पर भी रोक लगा दी गई है। 

वीडियो वायरल हुआ तो फरार हो गया
शाहरुख अपना वीडियो वायरल होने के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया लेकिन हैदर की तलाश की जा रही है। हैदर भी शाहरुख के साथ जेल में इम्मू से मिलने गया था। जब जेल में वीडियो बनाया गया तब वह भी वहीं पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें