फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पितृ पर्वत पर 7881 स्क्वेयर फीट में वंशिका ने उकेरी चार धाम की यात्रा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 19 May 2023 07:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यूट्यूब देखकर और किताबें पढ़कर खुद ही सीखी बेहतर पेंटिंग बनाना, वर्ल्ड रिकार्ड के लिए स्पांसर नहीं मिला तो मां और मामा ने जुटाए पैसे 
 
विज्ञापन
पितृ पर्वत पर वंशिका - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की 19 साल की आर्टिस्ट वंशिका खत्री ने चार धाम की यात्रा को कैनवास पर उकेरकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। वंशिका ने पितृ पर्वत पर लगातार दो दिन पेंटिंग करके यह रिकार्ड बनाया है। इससे पहले सबसे लंबे कैनवास पर पेंटिंग करने का रिकार्ड उदयपुर के रवि सोनी के नाम पर था जिन्होंने 629 मीटर के कैनवास का उपयोग किया था। वंशिका अभी बीकाम सेकंड ईयर में स्टडी कर रही हैं। 
विज्ञापन





सभी तरह के आर्ट में महारथ, खुद से ही सीखी बारीकियां
वंशिका ने बताया कि उन्होंने कई तरह के आर्ट सीखे और सभी की बारिकियों को खुद ही डवलप किया। उन्हें बचपन से ही आर्ट का शौक था और धीर धीरे यूट्यूब और अन्य माध्यमों से वे इसमें महारथ हासिल करतीं गई। वंशिका क्ले, मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग समेत कई आर्ट फार्म में काम करती हैं। 

कैसे पूरा हुआ सपना
वंशिका ने बताया कि मां प्रीति खत्री ने उन्हें इसका आइडिया दिया। इसके बाद वे पूरी व्यवस्था के साथ चार दिन के लिए पितृ पर्वत पर पहुंचे। वहां पर वंशिका ने 14 मई सुबह 8 बजे से 16 मई सुबह पांच बजे तक लगातार पेंटिंग बनाई। 
विज्ञापन


तीन महीने में आएगा सर्टिफिकेट
वंशिका के पिता राजू खत्री ने बताया कि उन्होंने रिकार्ड के लिए पूरी शूटिंग करके गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड को भेज दी हैं। तीन महीने के अंदर वहां से सर्टिफिकेट आ जाएगा। इसके बाद वंशिका अपने नए रिकार्ड के लिए तैयारियां करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें