फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इनोवा से आते थे चोरी करने, पुलिस ने टाउनशिपों मेें चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा

Fri, 26 May 2023 05:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 आरोपियों ने सेटेलाइट टाउन, सिंगापुर टाउनशिप, अेामेक्स सिटी व अन्य दो जगह चोरी की वारदातें कबूली। एक घर में आरोपियों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
चोर गिरोह की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

इंदौर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो बायपास क्षेत्र की टाउनशिपों के मकानों को निशाना बनाता था। गिरोह के तीन सदस्य दिन में इनोवा से रैकी करने आते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इनोवा भी उन्होंने चोरी के पैसों से ही खरीद थी। आरोपियों ने अब तक चोरी की पांच वारदातें कबूली हैं। पुलिस ने उनके पास से 7 लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सरगना पर चोरी के 20 केस दर्ज
पुलिस ने गिरोह को बायपास पर उस समय पकड़ा जब चोर एक अन्य वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गिरोह के सरगना दीपक उर्फ नेपाली पर 20 से ज्यादा चोरी के केस दर्ज हैं। उसके अलावा पुलिस ने मुस्किन पिता अब्दुल, राहुल डाबर निवासी बजरंग नगर कांकड़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने सैटेलाइट टाउनशिप, सिंगापुर टाउनशिप, ओमेक्स सिटी व अन्य दो जगह चोरी की वारदातें कबूलीं। एक घर में आरोपियों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने टाउनशिपों में हुए चोरियों के सीसीटीवी फुटेज का मिलान भी किया। आरोपियों का हुलिया एक जैसा था। आरोपी बायपास की टाउनशिपों को ही निशाना बनाते थे,क्योकि वहां से उन्हें भागने में आसानी होती थी। वे अपने साथ हथियार भी रखते थे, ताकि वारदात के दौरान पकड़े जाने पर उनका इस्तेमाल भी कर सकें।
विज्ञापन


अन्य चोरी में भी लिप्त होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने शहर में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है। उनसे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी संतोष दूधी, उप निरीक्षक अरुण मलिक, संजय विश्नोई की भूमिका उल्लेखनीय रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें