फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पटवारी परीक्षा और पुलिस भर्ती में फेल होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Tue, 07 Feb 2023 10:15 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के पास राऊ में एक युवक ने परीक्षा में फेल होने की वजह से आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से नौकरी के लिए तनाव में था।
 
विज्ञापन
परेशान युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं में आजकल डिप्रेशन बढ़ता ही जा रहा है। पढ़ाई का तनाव भी उन पर हावी होने लगा है। इंदौर के पास राऊ में एक युवक ने परीक्षा में फेल होने की वजह से आत्महत्या कर ली। राऊ पुलिस ने बताया कि भोला पुत्र भुवान सिंह (28) निवासी जोबट ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी मिल गई थी
परिजन ने बताया कि वह नौकरी के लिए बहुत महत्वाकांक्षी था। वह सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहा था और उसमें सफलता न मिलने की वजह से उसने प्राइवेट सेक्टर में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। राऊ में बायोटेक कंपनी में उसे काम भी मिल गया था। वह पुलिस भर्ती और शिक्षक की परीक्षा दे चुका था लेकिन उसमें फेल होने के बाद से वह परेशान रहने लगा था। इसके बाद उसने पटवारी परीक्षा का भी फार्म भरा था। वह बार बार यही कहता था कि मैं इसकी परीक्षा में भी फेल हो जाऊंगा। संभवत: परीक्षा में फेल होने के बाद डिप्रेशन के चलते ही उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कोचिंग पढ़ रही 22 साल की छात्रा ने लगाई फांसी
प्राइवेट कोचिंग कर पढ़ाई करने वाली एक युवती ने सोमवार रात को फांसी लगा ली। छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार मृतका अर्जुनपुरा मल्टी निवासी 22 साल की नंदनी है। उसने शाम को फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। वह पहले रेग्युलर क्लासेस अटेंड करती थी। कई दिन से उसने क्लासेस छोडक़र प्राइवेट कोचिंग अटेंड की और घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन


एसिड पीया, जान गई
तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय दीपक पिता अशोक राजौरिया निवासी असरावद खुर्द ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी था। वह बाजार से एसिड लाया फिर नशे में एसिड पी लिया। सदर बाजार पुलिस के अनुसार गाडरा खेड़ी निवासी सुनील पिता कल्याणसिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह निगम में काम करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या के एक दिन पहले ही उसका एक्सीडेंट हो चुका था। वह शराब पीने का भी आदी था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें