फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: चाय की दुकान के लिए पुलिस से भिड़े ग्रामीण, आत्मदाह की कोशिश में तीन ग्रामीण झुलसे, पुलिस गाड़ी फोड़ी

Mon, 19 Sep 2022 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के पास सिमरोल में चाय की दुकान हटाने के नाम पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आत्मदाह के प्रयास में तीन ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। 
विज्ञापन
सिमरौल में दुकान हटाने को लेकर विवाद गहरा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पास स्थित सिमरोल में दुकान हटाने की बात पर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीण आत्मदाह करने पर उतारू हो गए। आग में तीन लोग झुलस गए हैं। गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने 5 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रविवार रात का है। सिमरोल के पास हाईवे पर सड़क बनाई जाना है। यहां पर लेखराज कुमावत की एक जमीन है जिस पर भंवर सिंह चौहान चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। यही दुकान को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने गुंडों के साथ मिलकर भंवर सिंह चौहान, पुष्पेंद्र और संदीप के साथ मारपीट की है। विवाद के बीच एक युवक ने आत्मदाह के प्रयास में खुद को आग लगा ली, उसे बुझाने में भतीजा और दामाद आगे गए और वह भी झुलस गए। सभी घायलों को एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


इधर आग की घटना से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी पर गुस्सा उतार दिया। गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई। बाद में और पुलिस बल बुलाया गया और विवाद कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 5 लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें