फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics:केंद्रीय मंत्री तोमर बोले, देश में कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो चुकी है

Tue, 15 Nov 2022 08:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर में स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद पीथमपुर गए और महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्रीनफिल्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह विकसित करने के लिए हमें तकनीकी रुप से सुसज्जित होना पड़ेगा।

 

विज्ञापन
इस अंदाज में नजर आए केंद्रीय मंत्री तोमर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को इंदौर आए। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस का अस्तित्व बचाने वाली यात्रा बताया। तोमर बोले कि कांग्रेस पूरे देश में अप्रासंगिक हो चुकी है। देश की जनता अब कांग्रेस के हाथ में सत्ता नहीं देना चाहती है। एक सवाल के जवाब में तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आदिवासियों के लिए कई अच्छी योजनाएं चला रही है। आदिवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। खाद की किल्लत के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है।

इंटरनेशनल मार्केट में खाद की कीमतें ज्यादा है। हमारी सरकार ने लगातार सबसिडी बढ़ाई, लेकिन किसान पर बोझ नहीं आने दिया। देश में खाद की जितनी आवश्यकता है, उससे ज्यादा उपलब्धता है। कभी-कभी वितरण व्यवस्था में देर लगती है,लेकिन यह बात नहीं उठना चाहिए कि खाद की कमी है।

विज्ञापन

कांग्रेस के कुछ विधायकों को भाजपा में शामिल करने के सवाल पर तोमर बोले कि जो गरजते है वो बरसते नहीं है। पिछली बार हमने तो कहा नहीं था। उनकी पार्टी खुद ही अपने बोझ से टूट गई। तोमर इंदौर में स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद पीथमपुर गए और महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्रीनफिल्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह विकसित करने के लिए हमें तकनीकी रुप से सुसज्जित होना पड़ेगा। आज देश इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि दुनिया हमारी तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें