मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नए सदस्य के तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने आमद दर्ज कराई है। महाआर्यमन सहित छए नए सदस्य एमपीसीए (मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) में सदस्य बने हैं। अपने बेटेे के सदस्य बनने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि एमपीसीए का परिवार बढ़ता जा रहा है। हमने कुछ सदस्यों को खोया हैै। कई नए सदस्य भी बने हैं। जो खेल में रुचि रखते हैं, हम उन सभी को जोड़ रहे हैं। जो मेंबर एमपीसीए में पूर्ण योगदान देना चाहते हैं। हम उन्हें भी जिम्मेदारी देेंगे। यह मैनेजिंग कमेटी को कहा गया हैै।
महाआर्यमन के अलावा अजय द्विवेदी, अजय सोड़ानी, देवांग कपाड़िया, सचिन धोलपुरे और उन्मेेखा तारे को एमपीसीए की सदस्यता मिली है। आपको बता दें कि विदेश से पढ़ाई कर लौटे महाआर्यमन चुनावी अभियानों में भी हिस्सा लेते देखे गए हैं। महाआर्यमन सिंधिया घराने की चौथी पीढ़ी हैं, जिसने राजनीति में कदम रखा है। महाआर्यमन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में भी उपाध्यक्ष है और अब एमपीसीए में भी सदस्य बन गए हैं। सक्रिय राजनीति में पैठ जमाने से पहले वे खेल की राजनीति में भी अपने पिता और दादा की तरह हाथ आजमा रहे हैं। इसके अलावा एमपीसीए की एजीएम मेें वर्तमान पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया। अभिलाष खांडेकर फिर से अध्यक्ष और संजीव राव सचिव बनाए गए हैं।
सिंधिया ने कहा- सदस्यों का उम्र से कोई ताल्लुक नहीं
सिंधिया से पत्रकारों ने नए सदस्यों के बारे में पूछा तो वे बोले कि एमपीसीए की गतिविधियों से खिलाड़ी नई ऊर्जा को महसूस कर रहे हैं। एमपीसीए में हमारे कई पुराने सदस्य पूर्ण ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। ऊर्जा का नए व पुराने सदस्यों से कोई ताल्लुक नहीं रहता। बस सदस्यों की रुचि खेेल के प्रति होना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि हम अभी क्रिकेट की गतिविधियां प्रदेश व संभाग स्तर पर आयोजित कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिला व ब्लॉक स्तर पर खेल गतिविधियां आयोजित हो, ताकि नई खेेल प्रतिभाअेां को मौका मिल सके। इसके लिए हमारी मैनेजिंग कमेेटी कार्ययोजना बनाएगी।