फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फीफा वर्ल्ड कप मेें इंदौर की ब्रांडिंग, होलकरी पगड़ी,अंगरखा पहन इंदौरी ने दिया सफाई का संदेश

Sat, 10 Dec 2022 12:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 मोहन चौहान को उनके बेटों ने इंदौर से एक माह पहले होलकरी पगड़ी और अंगरखा भिजवाया। वे उसे पहनकर दर्शक दिर्घा मेें बैठे। पोस्टर्स पर क्लीन सिटी इंदौर और प्रवासी भारतीय सम्मेलन का स्लोगन भी लिखकर ले गए। 
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप में इंदौर की ब्रांडिंग - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहा मेें हो रहे फुटबाॅल वर्ल्ड कप में एक इंदौरी शख्स ने देश के सबसे साफ इंदौर की ब्रांडिंग की। इंदौर में रहने वाले अपने परिवार से पार्सल कर होलकरी पगड़ी और अंगरखा उन्होंने मंगवाया। उसे पहकर मैच देखने गए।पोस्टर पर देश के सबसे साफ शहर इंदौर का स्लोगन लिखकर ले गए और दर्शक दिर्घा में छाए रहे।

मोहन चौहान इंदौर के निवासी है। वे कतर में आटोमाबाइल कंपनी में मैनेजर है। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के टिकट खरीद रखे है। मोहन बताते है कि उन्हें उनके दोनो बेटों ने कहा कि वर्ल्ड कप की दर्शक दिर्घा पर भी सारे इंटरनेशनल मीडिया की नजर रहती है। आप इस मौके का फायदा उठाए और इंदौर की ब्रांडिंग करे।

मोहन बताते है कि उनके बेटों ने इंदौर से एक माह पहले होलकरी पगड़ी और अंगरखा भिजवाया। वे उसे पहनकर दर्शक दिर्घा मेें बैठे। पोस्टर्स पर क्लीन सिटी इंदौर और प्रवासी भारतीय सम्मेलन का स्लोगन भी लिखकर ले गए। मोहन ने बताया कि राजसी वेषभूषा देखकर कई विदेशियों नेे उनके साथ सेल्फी ली। उन्हें मैने इंदौर शहर की खासियतोंं केे बारे में जानकारी दी। मोहन बताते है कि वे भले ही अपने शहर से दूर है, लेकिन वहां की संस्कृति, स्वाद को नहीं भूले। इंदौर केे नमकीन तो कई बार वे पार्सल कर मंगवाते है। मोहन ने कहा कि अन्य मैचों में भी वे इंदौरी अंदाज को अपनाएंगे और मैच का आनंद लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें