फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U20: कल इंदौर में जुटेंगे देशभर के महापौर और अधिकारी, मालवा पगड़ी से होगा स्वागत, देखेंगे इंदौर की शान

Wed, 17 May 2023 08:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जीरो वेस्ट इवेंट होगा। यू 20 बैठक में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों व शहरों के 45 से अधिक महापौर व प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं।
विज्ञापन
indore - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में 18 मई को यू 20 (अर्बन 20) की बैठक होने जा रही है। जिसमें लोकल स्ट्रेंथ, डिजिटलाइजेशन, अर्बन प्लानिंग पर देशभर के प्रमुख महापौर, अधिकारी, सीईओ जुटेंगे। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यह बैठक आयोजित की गई है। 
विज्ञापन


महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि बैठक कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट होगा। यू 20 बैठक में सम्मिलित होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों व शहरों के 45 से अधिक महापौर व प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। अतिथियों के एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर बैठक में उपस्थिति तथा नगर भ्रमण व हेरिटेज वॉक को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अतिथियों के स्वागत के दौरान दी जाने वाले किट में रीयूज सामग्री से निर्मित थैला, पेन, बॉटल, बुकलेट, नोटपेड व अन्य सामग्री रहेगी। एअरपोर्ट पर अतिथियों के आगमन पर उन्हें तिलक कर, मालवा की पगड़ी पहनाई जाएगी, कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क व रजिस्ट्रेशन डेस्क भी लगाई जाएगी, इसके साथ ही इंदौर की स्वच्छता का वीडियो शुभारंभ सत्र में प्रसारित किया जाएगा और इंदौर की ब्रांडिंग संबंधित गैलरी भी आयोजन स्थल पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें