फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एडवोकेट से विवाद करने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी

Wed, 18 Nov 2026 04:56 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर एडवोकेट योगेश गुर्जर और दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ। जिला बार एसोसिएशन की शिकायत के बाद हेड कांस्टेबल मनोज और भूपेंद्र को लाइन अटैच कर दिया गया। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित हुई है, जिसमें बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
vivad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर एडवोकेट योगेश गुर्जर और दो पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में जिला बार एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने विवाद में शामिल दोनों पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल मनोज और भूपेंद्र को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वकील के खाते में गलती से आ गए 34 करोड़, भेजने वाले को नहीं थी जानकारी, खुद लौटाए

जानकारी के मुताबिक, एरोड्रम थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को हटाने की बात को लेकर एडवोकेट योगेश गुर्जर और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। घटना सामने आने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई। जिला बार एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग रखी। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अधिवक्ता के साथ हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। इसके बाद डीसीपी नरेंद्र रावत ने कार्रवाई करते हुए विवाद में शामिल दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के निर्देश दिए। वहीं मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने के लिए जांच कमेटी भी गठित की गई है। इस जांच कमेटी में जिला बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष को भी शामिल किया गया है, ताकि जांच प्रक्रिया में अधिवक्ता पक्ष की मौजूदगी रहे और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है। फुटेज के आधार पर विवाद के दौरान हुई बातचीत और पुलिसकर्मियों के व्यवहार सहित अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। वहीं जिला बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि वह मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच चाहता है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं और इसके बावजूद उनके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी गई है। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें