फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore: आदिवासी महिला ने की आत्महत्या, ससुराल में निचली जाति के ताने मिलते थे, अलग बर्तन में देते थे खाना

Fri, 07 Jul 2023 07:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ससुराल पक्ष के लोग उसे निचली जाति से होने की वजह से प्रताड़ित करते थे। यहां तक की उसे अलग बर्तन में खाना दिया जाता था। 
विज्ञापन
शादी की पत्रिका - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवासी महिला को विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उसने कई बार थाने पर शिकायत की लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठा लिया। ससुराल पक्ष के लोग उसे निचली जाति से होने की वजह से प्रताड़ित करते थे। यहां तक की उसे अलग बर्तन में खाना दिया जाता था। 
विज्ञापन


थाने में कई बार शिकायत की लेकिन मदद नहीं मिली
मृतका स्वाती उम्र 22 वर्ष ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजन ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद निचले समाज का कहकर उसे लगातार परेशान करते थे। ससुराल वाले दूसरे समाज के थे इसलिए वे लोग नाराज रहते थे। महिला और उसके परिजन ने कई बार थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन जब थाने से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली तो स्वाति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

परिजन का कहना है कि शादी के बाद सास-ससुर और उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए भी परेशान करते थे। थाना प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि गुरुवार को चोइथराम अस्पताल से सूचना मिली थी कि 22 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद चंदन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें