फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: तेज बारिश में ट्रैक पर गिरे पत्थर, रतलाम मंडल में रेल हादसा, कई ट्रेनों को रोका

Sat, 16 Sep 2023 11:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

12494 निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। तेज बारिश की वजह से ट्रैक पर पत्थर गिर गए जिससे यह हादसा हुआ। रतलाम रेल मंडल ने जानकारी जारी करते हुए कहा है कि ट्रेन के पावर इंजन डिरेल हुए हैं।
विज्ञापन
train accident - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम मंडल के रतलाम दाहोद सेक्शन में 12494 निजामुद्दीन मिराज एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। तेज बारिश की वजह से ट्रैक पर पत्थर गिर गए जिससे यह हादसा हुआ। रतलाम रेल मंडल ने जानकारी जारी करते हुए कहा है कि ट्रेन के पावर इंजन डिरेल हुए हैं। रतलाम मंडल के सभी अधिकारी साइट पर हैं। मेडिकल और एक्सीडेंटल हेल्प ट्रेन भी पहुंच गई है। अभी तक जनमाल की किसी तरह की हानी नहीं हुई है। ट्रेन को सुधारने संबंधित सभी आपरेशन चल रहे हैं। कई ट्रेनों को रोका गया है लेकिन जल्द सभी नियमित हो जाएंगी। 
विज्ञापन


लोग होते रहे परेशान
ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद लोग कई घंटों तक परेशान होते रहे। रतलाम रेल मंडल ने लोगों के खाने पीने और रुकने की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी एक टीम को लगाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें