फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था युवक, ट्रेन से टकराकर मौत; परिजनों में कोहराम

Mon, 24 Jun 2024 02:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ट्रेन का तेज हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया, मोबाइल में था ध्यान, परिजन राजस्थान में अपने पैतृक गांव ले गए शव।
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ईयर फोन लगाकर सड़क और पटरी पर चलने की वजह से कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी तरह का एक और मामला शुक्रवार को सामने आया। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस से यह हादसा हुआ। ट्रेन के ड्राइवर पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कई बार हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया लेकिन उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। तेज रफ्तार के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ड्राइवर ट्रेन को रोक नहीं सकता था, इस वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे हुई घटना
जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल अनिल जायसवाल ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम पिता संतोष पावेड़ी निवासी बाणगंगा के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था, जबकि पिता प्लंबर हैं। घटना दोपहर एक बजे रेलवे ट्रैक की है। जायसवाल ने बताया युवक ने ईयर फोन लगा रखा था। इस दौरान पीछे से मालवा एक्सप्रेस तेजी से आई और वह हादसे का शिकार हो गया। 

पैतृक गांव ले गए
अनिल जायसवाल के मुताबिक घटना की सूचना पर टीम वहां पहुंची। युवक के शव के पास ही ईयर फोन, उसका कवर और मोबाइल भी मिला है। ड्राइवर ने कहा उसने कई बार हॉर्न बजाया  लेकिन वह सुन नहीं रहा था। उधर, पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। वे उसे राजस्थान के अपने पैतृक गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें