फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: आरएसएस की बैठक होगी इंदौर में, हादसे में दो युवको की मौत

Sat, 31 Oct 2026 07:06 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शनिवार को आरएसएस की राष्ट्रीय स्तर की बैठक की तैयारियां शुरू हुईं। बैठक डेली कॉलेज में होगी। इसके अलावा, बेटमा के पास इंदौर आ रहे दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इंदौर की बड़ी खबरें - फोटो : amarujala@123
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी। संघ की संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रांत के बजाए संभागीय क्षेत्र के आधार पर संगठन की व्यवस्थाएं तय की जाएंगी। पढ़ें खबर विस्तार से

इंदौर: आरएसएस की 3 दिवसीय बैठक 2 नवंबर से, प्रांत की जगह संभागीय व्यवस्था पर मंथन, नई जिम्मेदारियां तय होंगी

 

इंदौर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। तूफान का असर खत्म होने के बाद शहर में ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। पढ़ें खबर विस्तार से

गुलाबी ठंड की दस्तक: उत्तर की हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, देखें कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

 

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर नावदापंथ ब्रिज के पास शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। शनिवार दोपहर दोनों के शवों का अलग-अलग अस्पतालों में पोस्टमार्टम कराया गया। पढ़ें खबर विस्तार से

इंदौर में हादसा: झाबुआ से मीटिंग में आ रहे 2 मैनेजरों की दर्दनाक मौत, क्रेन ने मारी टक्कर

 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 की परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही सत्र में संपन्न होगी। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए इंदौर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।इंदौर शहर में इस परीक्षा के संचालन के लिए कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 15,924 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। आयोग ने परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़े कदम उठाए हैं।पढ़ें खबर विस्तार से

एमपीपीएससीः बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी, परीक्षा हॉल में सिर्फ इन 4 चीजों को ले जाने की इजाजत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें