फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:महीने भर तक रहेगी टमाटर के भाव में तेजी, नई उपज के बाद मंडियों में बढ़ेगी आपूर्ति

Wed, 28 Jun 2023 12:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सलाद की प्लेट हो या मसालेदार सब्जियां, टमाटर की मौजूदगी स्वाद बढ़ा देती थी, लेकिन अब टमाटर खरीदना लोगों की जेंब पर भारी पड़ रहा है। इसके भाव आसमान पर है। 
विज्ञापन
टमाटर के भाव तेज हुए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। आम दिनों में 30-40 रुपये किलो में बिकने वाला टमाटर गत गुरुवार को 100 से 120 रुपये किलो बिका। सप्ताहभर से टमाटर के भाव चढ़े हुए हैं और जुलाई माह तक यह महंगे दामों में ही मिलेगा। टमाटर तीन राज्यों में सबसे ज्यादा बिकता है, लेकिन तेज बारिश अौर गर्मी के कारण उत्पादन इस बार 50 प्रतिशत ही रहा। इस कारण अब टमाटर की मांग ज्यादा बढ़ गई और आवक कम है।

विज्ञापन


सलाद की प्लेट हो या सब्जियां टमाटर जरूरी
टमाटर की मौजूदगी स्वाद बढ़ा देती थी, लेकिन अब टमाटर खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इसके भाव आसमान पर हैं। 100 से 120 रुपये प्रति किलो टमाटर होने से आम आदमी उसे खरीदने से पहले चार बार सोच रहा है। टमाटर का उत्पादन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में ज्यादा होता है।

महाराष्ट्र व कर्नाटक में सड़ गए
अप्रैल में हुई बारिश से महाराष्ट्र और कर्नाटक में टमाटर की फसल सड़ गई, जबकि राजस्थान में तेज गर्मी के कारण टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ। इंदौर थोक सब्जी व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष फारुक राइन ने कहा कि देशभर में टमाटर का उत्पादन इस साल 50 प्रतिशत रहा। पूरे देश की मंडियों में टमाटर कम पहुंच रहा है। अब खेतों में टमाटर की बुआई हो गई है। जुलाई माह के अंत तक नई उपज मंडियों में आना शुरू हो जाएगी, तब तक टमाटर के भावों में तेजी बनी रहेगी।
विज्ञापन


1400 से 1500 रुपये कैरेट बिका 
इंदौर मंडी में सोमवार को टमाटर 1400 रुपये से 1500 रुपये कैरेट बिका। थोक में इसके भाव 80 रुपये प्रति किलो हैं और खेरची में 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। दो दिन पहले तक डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो ग्राम टमाटर शहर में बिका था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें