फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: पहले ही दिन फ्लाॅप हुई इंदौर-भोपाल वंदे भारत, एक्जीक्यूटिव श्रेणी में छह यात्री ही मिले

Wed, 28 Jun 2023 12:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Bhopal Vande Bharat: इंदौर से भोपाल को चली वंदे भारत ट्रेन पहले ही दिन फ्लॉप हो गई। इस ट्रेन को पहले दिन कुल 47 यात्री मिले, जबकि ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सिर्फ छह यात्रियों ने भोपाल तक सफर किया। 
विज्ञापन
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से भोपाल के लिए चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहले दिन ही यात्रियों को तरस गई। इसके शैड्यूल और यात्री किराये की वजह से पहले से ही कहा जा रहा था कि यह ट्रेन सुपर फ्लॉप होगी। पहले दिन का कलेक्शन कुछ इसी बात की गवाही दे रहा है। पहले दिन इस ट्रेन से इंदौर से भोपाल की यात्रा में सिर्फ 47 यात्री शामिल हुए। एक्जीक्यूटिव क्लास में तो सिर्फ छह यात्रियों ने सफर किया। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कुछ ही देर ज्यादा लेती है और सिर्फ 100 रुपये में सफर कराती है। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में इंदौर से भोपाल का किराया 810 रुपये और भोपाल से वापसी का किराया 910 रुपये है। 

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की क्षमता 530 यात्रियों की है। इसमें 47 यात्रियों ने ही पहले दिन सफर किया। एक्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच में 52 में से सिर्फ छह पर ही यात्री बैठे दिखे। रेलवे को उम्मीद है कि धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। रेलवेे से जुड़े जानकारों का मानना है कि ज्यादा किराया और कम स्टॉपेज के कारण इस ट्रेन में यात्रियों को बिठा पाना थोड़ा टेढ़ी खीर ही साबित होगा। दरअसल, इंदौर से भोपाल के जाने वाली इंंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6:35 बजे निकलती है। उसका किराया 100 रुपये है। वह उज्जैन के अलावा मक्सी, शुजालपुर, सीहोर व अन्य स्टेशनों पर भी स्टाॅपेज लेती है। जबकि वंदे भारत ट्रेन सिर्फ उज्जैन मेें रुकेगी। कई यात्री सीहोर में भी उतरते हैं। यदि वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज बढ़ाते हैं तो इस ट्रेन को ज्यादा यात्री मिल सकते है। इसके अलावा किराया भी कम करना होगा। किराये को लेकर रेलवे के रतलाम मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर कहते है कि ट्रेन में कई अत्याधुनिक सुविधाएं है। उसके हिसाब से किराया तय किया गया है। ट्रेन में ब्रेकफास्ट और डिनर भी मिलेगा। वह भी किराये में शामिल है।

इंदौर से बस सुविधा भी चैलेंजर
इंदौर और भोपाल के बीच 100 से ज्यादा बसें रोज चलती हैं। इनका किराया भी लगभग आधा है। एआईसीटीएसस की सुविधायुक्त एसी बसें साढ़े तीन घंटे में भोपाल पहुंचा देती है। वह भी 435 रुपये में। यानी इसका किराया भी वंदे भारत से कम है। यह बसें आधे-आधे घंटे के अंतर से उपलब्ध है। स्टॉपेज भी एक ही होता है, जहां नाश्ता किया जा सकता है। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में इन बसों में बैठने के लिए कई साधन और पिकअप पॉइंट्स उपलब्ध हैं। साधारण बसों की बात करें तो हर दस मिनट में बसें चलती हैं। इतना ही नहीं, इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली टैक्सी भी यात्रियों के बीच खासी लोकप्रिय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें