फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए चुकाना होंगे 810 रुपये, 80 की स्पीड से चलेगी ट्रेन

Mon, 26 Jun 2023 01:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन का किराया तय हो गया है। इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को 810 रुपये चुकाना होंगे,जबकि एकजीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1,510 रुपये तय किया गया है।

 

विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जनू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर-भोपाल वंदे भारत सहित पांच ट्रेनों का हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन का किराया भी रेल विभाग ने तय कर दिया है। इंदौर से भोपाल तक चेेयरकार का किराया 810 रुपये और एकजीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1,510 रुपये है। यह किराया सोमवार सुबह पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीएनआर) में फीड किया गया।

विज्ञापन

देश की सबसे तेज स्पीड वाली ट्रेन में शुभारंभ वंदे भारत एक्सप्रेस इंंदौर से सुबह 6.30 बजे निकलेगी और भोपाल 9.35 पर पहुंचेगी। पहले इसका समय 6.20 प्रस्तावित था और 9.50 पर ट्रेन भोपाल पहुंचने का समय रखा गया था, लेकिन ट्रेन 70 केे बजाए अब 80 की स्पीड से चलेगी और साढे तीन घंटे के बजाए 3 घंटे में भोपाल पहुंचेगी। 16 कोच के रैक को आठ-आठ कोच मेें बांटकर भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के बीच चलाया जाएगा। ट्रेन दोनों शहरों के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को इसका संचालन नहीं होगा। भोपाल से यह ट्रेन शाम 7.25 बजे रवाना होगी और रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

27 जून को कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का पांच मिनिट का स्टाॅपेज पांच मिनट के लिए उज्जैन रहेगा, इंदौर से रवाना होने के बाद ट्रेन उज्जैन सुबह 7.15 पर पहुंचेगी। पहले दिन हर स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी और वहां उसका स्वागत होगा। इंदौर में भी ट्रेन के स्वागत के लिए बड़ा आयोजन होगा। भोपाल से यह ट्रेन सीहोर, मक्सी, शुजालपुर, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें