फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रंजिश में खून; मंत्री विजयवर्गीय समर्थक बिल्डर की चाकू मारकर की हत्या, मल्हारगंज क्षेत्र का मामला

Sat, 18 Oct 2025 09:11 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP Crime News: इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक बिल्डर अंकित राठौर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। तीन दिन पुराने विवाद में थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंदौर में सनसनी थप्पड़ के बदले चली चाकू, बिल्डर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार देर रात एक बिल्डर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मल्हारगंज थाना क्षेत्र के तेली बाखल इलाके में हुई। मृतक की पहचान अंकित राठौर (पुत्र राजू राठौर) के रूप में हुई है, जो प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक बताए जाते हैं।

तीन दिन पुराने विवाद का नतीजा बनी हत्या

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हत्या की जड़ तीन दिन पुराना विवाद है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अंकित राठौर की आरोपी लालू पंडित से कहासुनी हुई थी, जिसके दौरान अंकित ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी लालू पंडित ने रंजिश पाल ली और अपने साथी राजू पंडित के साथ मिलकर अंकित पर चाकू से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत

हमले में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस 10 मिनट में पहुंची, आरोपियों की तलाश जारी
सूचना मिलते ही मल्हारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि दोनों आरोपी उसी इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी है।

मंदिर विवाद की भी जांच

विज्ञापन

पुलिस इस हत्या के पीछे मंदिर से जुड़े किसी पुराने विवाद की भी जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के मुख्य कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: भ्रष्टों पर छापे तो खूब, मगर नहीं हो रही दागियों की गिरफ्तारी, जानें कौन सा आदेश बन रहा ढाल
विज्ञापन


मृतक के परिवार का राजनीतिक-सामाजिक जुड़ाव
बताया जा रहा है कि मृतक अंकित राठौर की शादी दो साल पहले ही हुई थी। परिवार में उनकी पत्नी, एक बहन और एक भाई है, जो मुंबई फिल्म सिटी में कार्यरत है। अंकित के पिता समाज के पदाधिकारी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें