घटना आईपी रोड किला मैदान पर बने टीआई के सरकारी बंगले में हुई। यहां पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह मकान पूर्व में इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ रहे टीआई एसपीएस राघव का है।
इंदौर में हुई चोरी के एक घटना में चोर सामान तो ले ही गए साथ में दरवाजे खिड़की भी गैस कटर से काटकर ले गए। घटना आईपी रोड किला मैदान पर बने टीआई के सरकारी बंगले में हुई। यहां पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह मकान पूर्व में इंदौर लोकायुक्त में पदस्थ रहे टीआई एसपीएस राघव का है। चोरी के दौरान चोर पूरे सरकारी मकान के लगभग सभी लोहे के सामान और खिड़की भी निकाल कर ले गए। मकान में से दीवान, सोफा, पलंग, ड्रेसिंग टेबल भी गायब कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को देखकर भागे
चोरों ने मकान के दरवाजे खिड़की गैस कटर से काट लिए। इसके बाद लोडिंग रिक्शा में भरकर ले गए। दूसरी बार ठेले में भरकर सामान ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी कुछ लोगों को देखकर चोर सामान छोड़ कर भाग गए। मौके पर थाना सदर बाजार की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। चोरी करते हुए पांचों चोर का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस इन चोरों की शिनाख्त कर रही है।