फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सलमान खान जैसी बॉडी बनाना चाहता था युवक, लगा लिया घोड़े को लगने वाला इंजेक्शन

Fri, 25 Nov 2022 09:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक दुकान संचालक ने एक युवक को सलमान खान जैसी बॉडी बनाने का झांसा देकर प्रोटीन पाउडर के साथ घोड़े को लगने वाले इंजेक्शन दे दिए। युवक की बॉडी तो नहीं बनी, तबियत जरूर बिगड़ गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्स पैक एब्स के लिए आज के युवा अपनी जिंदगी को खतरे में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे। डॉक्टरी सलाह के बिना ही दवाई और सप्लीमेंट ले रहे हैं। इसके हानिकारक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इंदौर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक ने सलमान खान जैसी बॉडी बनाने की इच्छा में घोड़े को लगने वाले इंजेक्शन लगवा लिए। एक दुकान संचालक ने उससे कहा था कि प्रोटीन पाउडर के साथ ही यह इंजेक्शन उसकी बॉडी में बदलाव ला सकते हैं। युवक की बॉडी तो सलमान खान जैसी नहीं हुई, उसकी तबियत जरूर बिगड़ गई। शरीर में दर्द होने लगा। लीवर में सूजन आ गई। उसे तो बाद में पता चला कि जो इंजेक्शन उसने लगवाया है, वह घोड़ो को लगाया जाता है। 

विज्ञापन

 

मामला इंदौर के विजय नगर क्षेत्र का है। छोड़ा बांगड़दा निवासी जय सिंह दो माह से जिम जा रहा था। उसने डॉक्टर की सलाह के बिना ही प्रोटीन पाउडर और एक इंजेक्शन लगवा लिया। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। लीवर में सूजन आ गई। पूरे शरीर में, खासकर पेट में दर्द होने लगा। जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो पता चला कि जो इंजेक्शन उसने लगवाया है, वह घोड़ों को लगाया जाता है। इस मामले में उसने विजय नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुकान संचालक मोहित आहूजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। 

जय सिंह का कहना है कि दुकान संचालक मोहित आहूजा ने दावा किया था कि प्रोटीन पाउडर और इंजेक्शन लगाने के बाद शरीर में चेंज होने लगेगा। दो महीने बाद यह अंतर दिखने लगेगा। पहला डोज लगाने के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दुकान संचालक अब तक कितने लोगों को यह इंजेक्शन लगवा चुका है। इसके आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें