फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बच्चे को सांप ने काटा, न शरीर पर निशान दिखे न बच्चा रोया, पैरेंट्स निश्चिंत हो गए, सुबह मौत

Fri, 04 Aug 2023 03:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारी पड़ा सांप के काटने को नजरअंदाज करना, पांच साल के बच्चे को बचा नहीं सके डाक्टर
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में तीसरी मंजिल पर सो रहे एक बच्चे के पास सांप को घूमते देखा तो मारकर फेंक दिया। बच्चे के शरीर पर देखा भी कि कहीं उसे सांप ने काटा तो नहीं। बच्चा नार्मल भी था। फिर बच्चे को भी सुला दिया और परिजन भी सो गए। सुबह उठकर देखा तो बच्चे के मुंह से झाग आ रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना कनाड़िया गांव के शुजालपुर की है। यहां पर पांच साल का अंकुर गांव में ही स्थित घर की तीसरी मंजिल पर पलंग पर सो रहा था। सुबह चार बजे परिजन को उसके पलंग पर सांप चढ़ा दिखा। परिजन ने सांप को तुरंत मार दिया। अंकुर के शरीर पर सांप के काटने के किसी प्रकार के निशान नहीं थे जिसके चलते परिजन निश्चिंत हो गए और उसे सुला दिया। 

सुबह पता चला सांप के काटने का
सुबह जब परिजन की नींद खुली तो अंकुर के मुंह से झाग आ रहा था। परिजन तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए। अंकुर की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उसे इंदौर में एमवाय रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें