फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गमछे से गला घोंट कर युवक का शव सिमरोल घाट की खाई में फेंका

Tue, 12 Sep 2023 08:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सिमरोल पुलिस को चोरल घाट की खाई में एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। दो चरवाहे खाई में पशु चराने गए थे। उन्हें शव सबसे पहले दिखाई दिया थ। मौके पर सिमरोल पुलिस पहुंची और लाश 35 वर्षीय एक युवक की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेरुघाट इलाके के चोरल घाट से इंदौर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव के गले में गमछा कसा हुआ था। संभवत: हत्यारों ने गमछे से पहले युवक का गला घोंटा और फिर शव को खाई में फेंक दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही आरोपियों का सुराग मिला है।

विज्ञापन


सिमरोल पुलिस को चोरल घाट की खाई में एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। दो चरवाहे खाई में पशु चराने गए थे। उन्हें शव सबसे पहले दिखाई दिया था। मौके पर सिमरोल पुलिस पहुंची लाश बरामद की। मृतक की उम्र करीब 35 वर्षीय बताई गई है। 

पुलिस ने युवक की जेब तलाशी, लेकिन पहचान के लायक कोई दस्तावेज नहीं मिले। युवक ने काली टी शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था। युवक के हाथ पर एमपीएस लिखा था। पुलिस को आशंका है कि युवक किसी वाहन में सवार रहा होगा और विवाद के चलते साथ रहे लोगों ने हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल की है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटाई है और उनके हुलिए से मिलान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें