फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Startups: निवेशकों ने परखी शहर के 68 स्टार्टअप्स की क्षमताएं, बताई निवेश हासिल करने की बारीकियां

Wed, 17 Jan 2024 01:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर के स्टार्टअप्स के लिए एमपीआईडीसी के साथ एक इन्वेस्टर प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें निवेशकों ने जाना कि किस तरह से युवा बेहतर इनोवेशन्स पर काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोज सेवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अतुल्य आईटी पार्क में एमपीआईडीसी के साथ नेशनल स्टार्टअप डे का प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें एंटरप्रेन्योर मीट रखी गई और स्टार्टअप्स को प्रमोट किया गया। डॉ जानवी चांदवानी ने बताया कि 68 स्टार्टअप्स का पार्टिसिपेशन रहा। इन्वेस्टर्स ने उनके इनोवेशन्स जाने और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। उद्यामिता विकास हेड डॉ आराधना चौकसे ने फंडिंग स्कीम्स बताई। उन्होंने बताया कि किस तरह से केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं स्टार्टअप्स को सपोर्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन


खुद पर भरोसा रखकर अनवरत चलते रहें
निवेशकों ने स्टार्टअप्स से कहा कि यदि आप कुछ नया कर रहे हैं तो खुद पर पूरा भरोसा रखें और चलते रहें। अधिकतर स्टार्टअप पेपर पर प्रोजेक्ट बनाने के बाद निवेशकों को तलाशने लगते हैं लेकिन इस तरह से आपको सफलता नहीं मिलेगी। निवेशक आपका समर्पण और दूर दृष्टि को भांप जाते हैं। वे जानते हैं कि कौन सा स्टार्टअप आगे चलकर सफल हो सकता है। इसलिए सिर्फ पैसा कमाने या नाम कमाने के लिए कोई प्रोजेक्ट न बनाएं। जो प्रोजेक्ट दुनिया की भलाई के लिए है या जो आम लोगों की समस्याओं का आसानी से समाधान निकालता है वह प्रोजेक्ट हमेशा सफल होता है। एक बार यदि आपने तय कर लिया है तो फिर आप अनवरत चलते रहें। 

कलेक्टर आशीष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एमपीआईडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतुल सिन्हा ने भी स्टार्टअप्स को मोटीवेट किया और सक्सेस स्टोरी सुनाई। राजेश राठौर, गौतम कोठरी, संदीप अग्रवाल, सीए शुभम मुंधरा, जय जैन, सीए घनश्याम सिंह, कविता कासलीवाल, वैशाली शिवहरे, श्वेता अग्रवाल, शानू मेहता, पिंकी वर्मा, आशीष तिवारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। रोटरी क्लब का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें