फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: भारत को लूटने के लिए एकजुट हो रहे विपक्षी दल, निशाने पर पीएम मोदी नहीं देश की तिजोरी

Sat, 24 Jun 2023 09:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के प्रमुख लोगों से मुलाकात के दौरान स्मृति ईरानी ने मांगी देशभर में विकास रफ्तार बढ़ाने के लिए सलाह
विज्ञापन
1 of 2
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को इंदौर के लोगों से मुलाकात की। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा की विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट नहीं हो रहे उनके निशाने पर भारत की तिजोरी है जिसे लूटने के लिए सब एक मंच पर एक साथ आए हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्ष के सभी दल मोदी को नहीं देश की जनता को हराना चाहते हैं और देश की जनता को लूटना चाहते हैं।

देश की व्यवस्था में सुधार के लिए मांगी सलाह
इंदौर के लोगों से देश में विकास रफ्तार को तेज करने के लिए सलाह मांगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में पूरी दुनिया में नाम कमा चुका है। इसी के साथ उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहा है। यहां पर विकास की तेज रफ्तार पूरी दुनिया को नई दिशा दे सकती है। कार्यक्रम में इंदौर के कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

कई सवालों के जवाब नहीं दे पाईं स्मृति
स्मृति ईरानी ने इंदौर में अलग अलग संगठनों के प्रतिनिधियों और महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान वे कई प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाईं। एक संस्था ने सवाल पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है लेकिन गांव की महिलाओं को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर या कोई व्यवस्था होना चाहिए जहां पर सभी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। इस पर स्मृति ईरानी कोई जवाब नहीं दे पाईं। उन्होंने बस इतना ही कहा कि गांव में भी महिलाएं हर योजना का लाभ ले रही हैं वे बहुत जागरूक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
56 दुकान पर पहुंची ईरानी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
ईरानी देर शाम 56 दुकान भी पहुंची यहां उन्होंने विजय चाट पर पेटिस और पानी पुरी का लुत्फ भी उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें