फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंच से लगने लगे कुश्ती पहलवानों के खिलाफ नारे, सांसद बृजभूषण सिंह ने नारेबाजी को रोका

Thu, 27 Jul 2023 03:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कल्याण सिंह कालवी की पुण्यतिथि पर आयोजित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे सांसद बृजभूषण सिंह।
विज्ञापन
कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह बुधवार को इंदौर में करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह ने कुश्ती से जुड़े विवाद का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां ब्रजभूषण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ की कुर्सी पर देखना नहीं चाहती है, लेकिन शेर लोमड़ियों से नहीं डरा करते हैं। उनके भाषण के बीच पहलवान बजरंग पूनिया मुर्दाबाद के नारे लगे। यह देख बृजभूषण सिंह ने नारेबाजी कर रहे लोगों को रोका।

विज्ञापन


करणी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका दर्द भी झलका। वे बोले- मुझ पर छह माह पहले हमला हुआ, लेकिन मैने चेहरे पर शर्मिंदगी नहीं आने दी। मैंने सब कुछ सहा। फिर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा- वो सूरमा निकलते हैं जो विपदाओं में पलते हैं। सिंह ने कहा कि जब आप मजबूत होंगे तभी किसी का सहयोग कर सकते हैं। योग्य और काबिल हैं तो सारा संसार आपको पूछेगा। समाज के लिए कुछ करना है तो अपने अंदर कमी खोजो, उसे खूबी में बदलो। उन्होंने फिर एक शेर पढ़ा-  जिंदगी भर तो हुई गुफ्तगू गैरों से मगर, आज तक हमसे हमारी मुलाकात न हुई।

कल्याण सिंह कालवी की पुण्यतिथि पर आयोजित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि राम भगवान की तीसरी पीढ़ी के बारे में लोग नहीं जानते। राम और लव-कुश के बाद तीसरी पीढ़ी के बारे में लोगों को दिमाग पर जोर देना पड़ता है, लेकिन कालवी परिवार की तीसरी पीढ़ी समाज की सेवा कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर भवानी सिंह ने कहा कि ये चुनावी साल है। हमारे समाज को अलग-अलग राजनीतिक दलों में बंटने के बजाय समाज के लोगों को राजनीति में मजबूत करना होगा। 

आरोपों पर सिंह बोले-कोर्ट ने कहा मीडिया ट्रायल न कराएं
बृजभूषण सिंह ने मीडिया से खुद पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए आरोपों पर कहा कि कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे पर मीडिया ट्रायल न हो। हम अपनी बात कोर्ट के सामने रखेंगे। 

विमानतल से निकली वाहन रैली
सांसद बृजभूषण सिंह को करणी सेना के कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में आयोजन स्थल पर लेकर आए। कार्यकर्ता वाहनों की छत पर सवार होकर नारेबाजी करते नजर आए। मार्ग पर लगे मंचो से सिंह का स्वागत भी हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें