इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक युवती की सिर कुचली लाश मिली। युवती की पड़ोसी से विवाद की बात सामने आई है। उस पर ही पुलिस को शंका है।
पुलिस के अनुसार युवती का नाम मनीषा है। वह अकेली रहती थी। अफसरों को पता चला है कि मनीषा शराब पीने की आदी थी और बस्ती के लड़कों के साथ भी नशा करती थी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुखिलाया फाटे के पास एक युवती की लाश पड़ी है।जिसका मुंह पत्थरों से कुचला हुआ है। मौके पर पहुंचे अफसरों को संघर्ष के निशान भी मिले। युवती के कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले।
युवती की शिनाख्त क्षेत्र में रहने वाली युवती मनीषा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब हत्यारों का पता करने में जुटी हुई है।