इंदौर मेें बुधवार को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, लेकिन बुधवार रात का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। गुरुवार को सुबह से शहर में कोहारा छाने से ठंडक बढ़ गई।
इंदौर में मौसम फिर पलट गया। गुरुवार सुबह शहरवासी नींद से जागे तो कोहरे से सामना हुआ। सूरज भी कोहरे में गुम हो गया। धूप नहीं निकलने से शहर में ठंडक भी बढ़ गई। इस कारण गुरुवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
शहरवासियों ने ठंड के इस सीजन में पहली बार शहर को कोहरे के आगोश में देखा। रविवार को भी शहर में धुंध छाई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम खुल गया था, लेकिन गुरुवार को न तो आसमान साफ था न सूर्य देवता नजर आए। सुबह कई जगह अलाव भी जलते देखे गए।
26 जनवरी को अवकाश और मौसम सुहाना होने के कारण कई लोग पिकनिक मनाने निकल गए। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर दक्षिण हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को इंदौर के आसपास के इलाकों में मावठा भी गिर सकता है। भोपाल में सुबह हल्की बारिश भी हुई। बुधवार को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, लेकिन बुधवार रात का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
घट गई दृश्यता
कोहरा छाया रहने के कारण इंदौर में दृश्यता 1500 मीटर रह गई, हालांकि कोहरे के कारण यातायात प्रभावित होने जैसी परेशानी नहीं आई, लेकिन राजमार्गों पर वाहनों की स्पीड कोहरे के कारण कम रही। हवा भी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक शहर में ठंडक रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।