फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक का गला काटने के बाद उसकी आंखें फोड़ीं फिर सिर भी पत्थर से कुचल दिया

Fri, 29 Sep 2023 07:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। अनुमान है कि जिन लोगों से युवक की लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। गला काटने के बाद उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं और फिर उसका सिर भी पत्थर से कुचल दिया गया। 


क्षेत्र के लोगों से चल रहा था विवाद
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। द्वारकापुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि तालाब के पास पर एक खून से सनी लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सुनील है जो ताला चाबी बनाने का काम करता था। जानकारी मिली है कि क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था।



पहचान छुपाने के लिए सिर पत्थर से कुचला
आरोपियों ने युवक की हत्या के लिए पहले उसका गला रेत दिया और फिर उसकी आंखें फोड़ दीं। इसके बाद हत्यारों ने उसका सिर भी पत्थर से कुचल दिया। हत्यारों ने इसलिए ऐसा किया ताकि युवक की पहचान नहीं की जा सके। हालांकि जब सुबह क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। मृतक की तीन बहन और चार भाई हैं। पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतल और अन्य सामान भी पुलिस को मिला है। ऐसी संभावना है कि युवक जिन लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था उन्होंने ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। अनुमान है कि जिन लोगों से युवक की लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें