फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, बैंक कर्मचारी के पैर में लगी, बाल-बाल बचा

Sat, 05 Aug 2023 02:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गार्ड ने गोली क्यों चलाई इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है
विज्ञापन
गोली लगने से घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक बैंक में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने गोली चला दी जो बैंक में कार्यरत एक कियोस्क एजेंट पवन जैन को लगी।  गोली चलते ही बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक के कर्मचारी तुरंत घायल कर्मचारी को अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे पैर में गोली लगी जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गया। घटना बैंक ऑफ इंडिया देपालपुर की शांति विहार कॉलोनी शाखा की है। 
विज्ञापन


गार्ड को हिरासत में लिया
गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गार्ड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह पता कर रही है कि गोली कैसे चली। गार्ड से गोली गलती से चली या फिर उसने जानबूझकर चलाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें