फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में स्कूल बस ने युवक को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sun, 05 Feb 2023 07:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के खंडवा रोड पर एक स्कूली बस की टक्कर से बाइक पर जा रहे एक सेल्समैन की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया अौर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खंडवा रोड पर एक स्कूल बस ने युवक की जान ले ली। बस गलत दिशा से आ रही थी। उसने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। लोग युवक को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

खंडवा रोड पर सड़क बनाने का काम चल रहा है और निर्माणाधीन मार्ग से ही ट्रैफिक भी गुजरता है। यहां कोई ट्रैफिक जवान भी नहीं रहता। रविवार को एक स्कूली बस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कैंपस के सामने केशव मकवाना को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर से स्कूली बस की दाई तरफ का शीशा भी टूट गया। त्रिलोक श्रद्धापुरी काॅलोनी में रहता था। परिवार में उसकी माता, पिता और भाई साथ रहते थे।
वह भंवरकुआं चौराहा से तेजाजी नगर की तरफ जा रहा था, जबकि बस तेजाजी नगर चौराहा से भंवरकुआं की तरफ रांग साइड आ रही थी। केशव एक निजी कंपनी में सेल्समेन था। बस रैंकर्स इंटरनेशनल स्कूल की थी। बस के अगले हिस्से ने केशव की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से उसके सिर, सीने और कमर पर चोंट आई। केशव को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें