फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआइए के अलर्ट के बाद इंदौर पुलिस सक्रिय, सरफराज मेमन की तलाशी में छापेमारी

Tue, 28 Feb 2023 10:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर का रहने वाला सरफराज चीन और हांगकांग से ट्रेनिंग ले चुका है, उसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरनाक शब्द का उपयोग किया है।
 
विज्ञापन
एनआइए ने जारी किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सरफराज मेमन के लिए अलर्ट जारी किया है। एनआईए ने मुंबई पुलिस को एक मेल किया है। सरफराज इंदौर के चंदन नगर इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी इंदौर पुलिस को भी दी है। इंदौर पुलिस उसकी तलाशी में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


एनआईए ने सरफराज के पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कापी ई-मेल पर मुंबई पुलिस को भेजी। जानकारी के मुताबिक विदेश में ट्रेनिंग लेकर लौटा सरफराज मेमन देश में बड़ा हमला करने की फिराक में घूम रहा है। वह हांगकांग, पाक-अफगानिस्तान बॉर्डर और पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ले चुका है। एनआईए ने अपने मेल में उसके लिए खतरनाक शब्द का उपयोग करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है। 

मालवा में सिमी के कई सदस्य पकड़े जा चुके
मालवा निमाड़ में सिमी के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं। एक समय प्रतिबंधित संगठन सिमी यहां पर बहुत सक्रिय था। कुछ दिन पहले पीएफआई के सदस्यों को भी पकड़ा गया है। उसके सदस्य इंदौर, भोपाल समेत मप्र के शहरों में सक्रिय बताए जाते हैं। 
विज्ञापन


एनआईए को मिला धमकी भरा ईमेल 
एनआईए को फरवरी की शुरुआत में एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें एक शख्स ने खुद के तालिबानी होने का दावा किया था। इसके साथ उसने मुंबई में हमले की भी धमकी दी थी। गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में देश में कई जगह पर छापे मारे हैं। इस दौरान एनआईए ने कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें