फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Wristwatch controversy: इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, जानें मामला

Mon, 31 Mar 2025 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ये सारा विवाद सलमान खान के हाथ में बंधी घड़ी का है। इस घड़ी में अयोध्या राम मंदिर का चित्रण किया गया है, जिस पर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इंदौर के महामंडलेश्वर राम गोपाल दास जी महाराज ने सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
सलमान खान के हाथ में राम मंदिर वाली घड़ी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के मौके पर फिल्म अभिनेता सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’को लेकर चर्चा में है। उनकी फिल्म एक बार फिर उनके प्रशंसकों के लिए उत्साह लेकर आई है। फिल्म रिलीज के साथ ही सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ऐसा तो हो नहीं सकता कि चर्चा शुरू हो और विवाद न खड़ा हो। इस बार विवाद की वजह बनी है सलमान खान के हाथ में बंधी घड़ी। देशभर सलमान की घड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस पर कड़ी टिप्पणी की है। वहीं अब इस घड़ी की वजह से सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण भी मिल गया है।

विज्ञापन




दरअसल अभिनेता सलमान खान हर बार उनकी कोई फिल्म की रिलीज के दौरान किसी न किसी कारण से सुर्खियों में आ जाते हैं। ताजा मामला उनके हाथ में बंधी अयोध्या से जुड़ी घड़ी को लेकर है। उनके हाथ पहनी गई घड़ी राम मंदिर का चित्रण करती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने विचार लिख रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के महामंडलेश्वर श्री राम गोपाल दास जी महाराज ने सलमान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण दिया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़ा में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम रखा जाएगा। बता दें कि सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है, उनका इंदौर से काफी गहरा नाता है।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल पटेल, इस अभिनेता ने कहा-ऐसे अद्भुत दर्शन कभी नहीं किए
विज्ञापन


म नाम का दुपट्टा ओढ़ाएंगे
मीडिया से बातचीत करते हुए महामंडलेश्वर राम गोपाल दास ने कहा कि  सलमान खान इंदौर के है। अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़े पर श्री रामचंद्र जी के फोटो के सामने उनका स्वागत किया जाएगा। उनकी अगुवाई में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। आप आइए हिंदू धर्म स्वीकार कीजिए, सनातनी बनिए। अभी तो हाथ में घड़ी पहनी है, हम गले में भी राम नाम का दुपट्टा ओढ़ाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर को मिलेगी नई उड़ानें, समर सीजन हुआ लागू, इंदौर से सीधे विशाखापट्टनम की कनेक्टिविटी

मुस्लिम समाज में आलोचना
वहीं दूसरी ओर इस घड़ी की वजह से सलमान खान की ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने आलोचना की है। राम मंदिर की तस्वीर वाली एक घड़ी पहनने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान को शरियत का गुनहगार बताया है। बता दें कि सलमान की ये घड़ी काफी महंगी है, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख है। इस घड़ी के दुनियाभर में सिर्फ 49 पीस हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें