फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रियाज ने युवती को डराकर कई बार बेड टच किया, हिम्मत इतनी बढ़ गई की सड़क पर ही पकड़ लिया

Sun, 04 Jun 2023 01:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपी ने पीड़ित को रोका और हाथ पकड़ कर कहा मैं तुझे पसंद करता हूं, जब वह चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी रियाज - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर इलाके में सहेली के साथ चौपाटी गई युवती को हत्या की धमकी मिली है। एक मनचला उसे कई दिन से परेशान कर रहा था और फिर उसने दिनदहाड़े यह हरकत कर दी। आरोपी ने पीड़ित को रोका और हाथ पकड़ कर कहा मैं तुझे पसंद करता हूं, जब वह चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


विजय नगर पुलिस ने 21 साल की युवती की शिकायत पर आरोपी रियाज खान निवासी नेहरू नगर, गली नंबर-7 के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि रियाज उसे कई दिनों से लगातार परेशान कर रहा है। कभी वह उसका नंबर मांगता तो कभी बेड टच करता था। वह पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। इससे परेशान होकर युवती ने पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने गए और केस दर्ज करवाया। 

मेघदूत चौपाटी पर पकड़ लिया हाथ
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि रियाज आते-जाते उसे बुरी नीयत से घूरता और पीछा करता था। एक बार युवती अपनी सहेली के साथ मेघदूत चौपाटी गई तो आरोपी वहां पर भी वहां पहुंच गया। उसने बदतमीजी की और बेड टच किया। युवती ने चिल्लाकर विरोध किया तो वह धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन


क्या करें इस तरह के मामलों में
पुलिस का कहना है कि यदि आपको कोई भी परेशान कर रहा है तो तुरंत अपने परिजन को इस बारे में जानकारी दें और फिर पुलिस में शिकायत करें। पुलिस लड़की का नाम गुप्त रखकर भी आरोपी पर कार्रवाई करती है। इस तरह के मामलों में डरना या लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें