फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने कहा-भारत दुनिया का नया ग्रोथ इंजन बन रहा है

Fri, 01 Sep 2023 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गवर्नर दास ने कहा कि देश में टाप (टमेटो, आनियन और पोटेटो) के कारण महंगाई बढ़ती है। बेमौसम बारिश और जलवायु परिवर्तन के कारण इन तीनों की डिमांड और सप्लाई चेन गड़बड़ाती है। फिर दाम बढ़ने लगते है। इस बार टमाटर के दाम 200 तक पहुंचे। 
विज्ञापन
गवर्नर शक्तिकांत दास संबोधित करते हुए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होने आए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनाॅमी की तरफ बढ़ रहे हैं। कोरोनाकाल, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मंदी के कारण हमारी अर्थव्यवस्था ने भी तमाम झटके सहे, लेकिन उस दौर ने हमारी अर्थव्यवस्था को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। भारतीय व्यवस्था घरेलू डिमांड के कारण बेहतर और सही रास्ते पर है। आने वाले समय में भारत दुनिया का नया ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है।

विज्ञापन


दास ने कहा कि बैंकों ने बीते सालों में बेहतर रिजल्ट दिए हैं। कोरोना के बाद हमने मार्केट में तरलता के लिए तय समय सीमा में प्रयास किए। उसके बेहतर नतीजे भी रहे। हमारी बैकों की स्थिति मजबूत है।

'टॉप' के कारण महंगाई
गवर्नर दास ने कहा कि देश में 'टॉप' (टमेटो, आनियन और पोटेटो यानी टमाटर, प्याज व आलू) के कारण महंगाई बढ़ती है। बेमौसम बारिश और जलवायु परिवर्तन के कारण इन तीनों की डिमांड व सप्लाई चेन गड़बड़ाती है और फिर दाम बढ़ने लगते हैं। इस बार टमाटर के दाम 200 रुपये तक पहुंचे। सरकार ने लगातार इस पर काम किया और अब टमाटर के दाम कम हो गए। अगस्त में महंगाई दर ज्यादा रही, लेकिन सितंबर में महंगाई दर कम करने पर सरकार का फोकस है। दास ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन


कीपैड मोबाइल से भी यूपीआई
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में बहुत से लोग कीपैड फोन इस्तेमाल करते है। वे डिजिटल ट्रांजेक्शन इस वजह से नहीं कर पाते हैं, अब नए कीपैड मोबाइलों में यूपीआई का फीचर भी आएगा।
 
बायो इकॉनामी से बढ़ रही ग्रोथ : प्रो. चतुर्वेदी
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि बायो इकाॅनामी के कारण अब ग्रोथ बढ़ रही है। आने वाले समय में इस पर फोकस करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कुलपति रेणु जैन ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें